सुपौल, फरवरी 6 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। पैक्स निर्वाचन 2026 के तहत शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के पांच पैक्स में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराए गए मतदान में कुल 13 मतदान केंद्रों पर 62.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत के लिहाज से महम्मदगंज पैक्स में सबसे अधिक 76.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि भीमपुर पैक्स में सबसे कम 47.81 प्रतिशत वोट पड़े। पांच पैक्सों में राजेश्वरी पूर्वी, भीमपुर, महम्मदगंज एवं सोहटा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए, जबकि बलुआ पैक्स में अध्यक्ष पद के साथ-साथ प्रबंधकारिणी समिति के दो सदस्यों के लिए मतदान कराया गया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डा. राकेश गुप्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी दिनभर सभी बूथों पर भ्रमण कर मतदान व्यवस्था का जायजा ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.