सुपौल, फरवरी 21 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। माह-ए-रमजान के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज जिले भर की मस्जिदों और खानकाहों में अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। सुबह से ही रोजेदारों में खास उत्साह देखा गया। नमाज से पहले मस्जिदों में कुरआन की तिलावत हुई और उलेमाओं ने रमजान की फजीलत पर रोशनी डाली। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। जिला मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद, चौक मस्जिद, नूरानी मस्जिद, मदनी मस्जिद और गोदाम मस्जिद समेत अन्य इबादतगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर अतिरिक्त सफें बिछाई गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के इमाम अकबर कासमी और मौलाना सलीम साहब ने अपने बयान में कहा कि रमजान का पहला अशरा रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा ...