सुपौल, फरवरी 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल एवं पनोरमा हॉस्पिटल में आयकर विभाग की जांच गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। जांच टीम सुबह से ही दोनों संस्थानों में फाइल-दर-फाइल दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी रही और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मंगलवार सुबह करीब छह बजे शुरू हुई कार्रवाई अब तक जारी है। कार्रवाई टैक्स चोरी से जुड़ी है या नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा, इस संबंध में विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। आधिकारिक बयान नहीं मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। संस्थानों के बाहर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है, जबकि अंदर जांच का कार्य चल रहा है। तैनात जवानों ने बताया कि कार्रवाई लंबी चलेगी, इसकी पूर्व सूचना नहीं थी, जिससे आवश्यक सामान के अभाव में उन्हें असुविधा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.