सुपौल, अप्रैल 5 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित चकला नर्मिली वार्ड 7 सहित जिले के विभन्नि दुर्गा मंदिरों में शुक्रवार को मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं और भक्त माता रानी के दर्शन के लिए आतुर दिखे। हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा मंदिरों में भव्य आयोजन किए गए हैं। रात में मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और मां को बल्विपत्र का निमंत्रण दिया गया, जिसे शुभ संकेत माना जाता है। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच माता का पट खोला, जिसके बाद पूरे माहौल में भक्तिरस घुल गया। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। माता रानी को बल्विपत्र अर्पित कर उनका आह्वान किया जाता है। मंदिर के पंडित नूतन झा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया, पुष्प अर्पित किए और देवी मां की आराधना में लीन...