सुपौल, दिसम्बर 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शनिवार के बाद रविवार को भी पछुआ हवा बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दो दिन पहले अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन, रविवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान की यही स्थिति सोमवार को भी बनी रहेगी। हालांकि मंगलवार से इसमें वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार से रविवार तक अधिकतम 26 रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 11-12 के बीच रहेगा। शुक्रवार की रात में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए चिकित्सक द्वारा आमजनों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के साथ ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो बाहर की हवा को शरीर तक पहुंचने से रोकते हैं। कान, हाथ और पैरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.