भागलपुर, जनवरी 6 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। गुप्त सूचना पर एसएसबी 45वीं बटालियन के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीमा चौकी न्योर में सोमवार दोपहर करीब 11:23 बजे पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान की गई। कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा स्तम्भ संख्या 229 के पास नेपाल से भारत में प्रतिबंधित सामान की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद गठित पेट्रोलिंग पार्टी ने चिन्हित स्थान पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक महिला बोरी लेकर छुपावदार रास्ते से भारत की ओर आती दिखाई दी। रोककर तलाशी लेने पर बोरी से 30 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। महिला मधुबनी जिला के आन्द्रामठ के न्योर की रहने वाली है। बरामद शराब एवं महिला को कानूनी कार्रवाई के बाद थाना आन्द्रामठ को सुपुर्द किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.