सुपौल, फरवरी 25 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले की निर्मली नगर पंचायत वार्ड एक में मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। निगरानी ब्यूरो पटना की टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते एक सर्वे अमीन को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप की यह कार्रवाई श्री राधा-कृष्ण मंदिर के समीप स्थित एक मकान में की गई, जहां आरोपी किराये पर रह रहा था। गिरफ्तार सर्वे अमीन की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव निवासी दिलीप राम के पुत्र विक्रम कुमार राम के रूप में हुई है। वह मरौना अंचल क्षेत्र में पदस्थापित था। आरोप है कि उसने भूमि सर्वे के कार्य के बदले अवैध राशि की मांग की थी। इसको लेकर मरौना प्रखंड के खोरमा गांव निवासी जयनारायण यादव ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि सर्वे अमीन सर्वे रि...