सुपौल, फरवरी 8 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को निर्मली थाना परिसर में लॉज एवं गर्ल्स हॉस्टल संचालकों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रभारी थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में 24 घंटे महिला वार्डन की तैनाती अनिवार्य होगी। इसके साथ ही वार्डन, सुरक्षा गार्ड, रसोइया एवं सफाईकर्मियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी तरह...