भागलपुर, जून 28 -- सुपौल। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के निर्मली से सटे मधुबनी जिले के भुतहा-झिटकी के पास एनएच-27 पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पटना से अररिया के सिकटी जा रही यात्रियों से भरी बस की एनएच-27 पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार चालक-खलासी सहित 20 यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोग और अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली के कर्मियों की मदद से एम्बुलेंस के जरिये इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. प्रदीप कुमार व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। हादसा मधुबनी जिले के भुतहा-झिटकी के बीच फोरलेन पर शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे हुआ। घायल यात्रियों ने बताया कि बस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.