सुपौल, जनवरी 16 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। निर्मली नगर पंचायत वार्ड 7 निवासी हीरानंद झा की पुत्री रोमा कुमारी ने एसएससी के तहत आयोजित जीडी परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई, उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया और मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल बन गया। साधारण परिवार से आने वाली रोमा ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा की तैयारी उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से की, जबकि फिजिकल की तैयारी राजू फिजिकल एकेडमी, निर्मली से की। रोमा ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी, विद्यालय के शिक्षकों, माता-पिता और गुरुजनों को दिया। रोमा की सफलता से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व महसू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.