सुपौल, जनवरी 16 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जिला नियोजनालय (संयुक्त श्रम भवन) सुपौल की ओर से नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम योजना अंतर्गत स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक नियोजन कोशी प्रमंडल सहरसा, सहायक निदेशक (नियोजन) अर प्रादेशिक नियोजनालय सहरसा, श्रम अधीक्षक सुपौल व जिला नियोजन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिले के प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले 55 छात्र-छात्राओं को स्टडी किट प्रदान किया गया। साथ ही मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने सभी स्टडी किट लाभार्थियों को उनकी अगली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...