सुपौल, जनवरी 14 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के अड़राहा वार्ड नंबर 15 स्थित जोषनी देवी प्राथमिक सह मध्य विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी सजल झा के सहयोग से प्रिया पॉली क्लिनिक के निदेशक डॉ. नीरज झा के द्वारा आयोजित शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित करीब सैकड़ों मरीजों की जांचकर निःशुल्क दवाई एवं उचित परामर्श दिया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. नीरज झा तथा उनकी टीम के सदस्यों ने मरीजों को चिकित्सा सेवा दी। समाजसेवी सजल झा तथा उपमुखिया फूलो पासवान ने बताया कि विभिन्न बीमारियों से संबंधित करीब पांच सौ मरीजों की ब्लड, शुगर, बीपी आदि की जांचकर निःशुल्क दवाई दी गई। शिविर के संचालन में प्रधानाध्यापक रतनकांत मिश्र, शिक्षक संजय कुमार मिश्र, मु. नेहरुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.