सुपौल, फरवरी 8 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय परिसर में रविवार को नेत्र पीड़ित एवं मोतियाबिन्द मरीजों के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख आशिया देवी के सौजन्य से अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल तारानगर श्रीनगर पूर्णिया के द्वारा शिविर लगाया गया। जिस शिविर में काफी संख्या में पहूंचे नेत्र मरीजों की डा. चुनचुन कुमार के द्वारा जांच की जा रही थी। शिविर में अधिकांश मरीज आंख में रौशनी के लिए व्याकुल नजर आ रहे थे। किसी को मोतियाबिन्द का ऑपरेशन कराना था तो कोई ऑख की जांच कराकर चश्मा पाने के लिए लालायित थे। चिकित्सीय टीम के डा .आज़ाद ने बताया कि शिविर में एक सौ तेरह नेत्र रोगियों का पंजीयन किया गया। जिसमें 38 रोगियों के मोतियाबिन्द का ऑपरेशन होगा। शेष रोगियों के आंख की जांचकर आवश्यक दवा य...