सुपौल, फरवरी 19 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। सुरजापुर पंचायत में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छातापुर-प्रतापगंज सड़क जाम कर दिया। पुलिस के एक सप्ताह में आरोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। जाम लगभग एक घंटे तक चला। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर सुबह करीब 11 बजे जाम हटाया गया। इस बीच सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोग हाथों में तख्तियां लिए आरोपी परसाबिरबल वार्ड 7 निवासी अकरम आलम की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों का मुख्य आक्रोश इस बात पर था कि पीड़िता की मां द्वारा घटना के एक सप्ताह बाद 2 फरवरी को थाना में मामला दर्ज कराने के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी...