सुपौल, फरवरी 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बनैनियां पंचायत अंतर्गत सनपतहाडीह गांव वार्ड-7 में नाबालिग लड़की रिंकू कुमारी की मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। भपटियाही थाना पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता जतन लाल शर्मा और भाई अजय कुमार के विरुद्ध हत्या एवं शव छुपाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी भाई अजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि 8 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की की हत्या कर परिजनों द्वारा शव को कोसी नदी में फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सनपतहाडीह गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद 9 फरवरी को स्थानीय गोताखोरों, आपदा मित्रों और पुलिस की संयुक्त टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.