सुपौल, अक्टूबर 9 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र नारायण ठाकुर को नागरिक परिषद सुपौल का उपाध्यक्ष नामित किये जाने पर उग्रतारा न्यास उपाध्यक्ष सह जदयू नेता प्रमिल मिश्रा ने हर्ष जताया है। उन्होंने नागरिक परिषद के नवपस्थापित उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा है कि नागेन्द्र नारायण ठाकुर कोसी के समर्पित, निष्ठावान व कर्मठ समाजसेवी हैं। नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष नामित होने से उनकी दूरदर्शिता और अनुभव से जिला प्रशासन को उचित मार्गदर्शन मिलेगा। इसका लाभ पूरे जिलेवासियों को भी मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.