सुपौल, फरवरी 21 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैरो वार्ड 12 में गुरुवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान बैरो निवासी राजकिशोर महतो की पत्नी प्रीति (23) के रूप में हुई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार देर रात प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया गया। इधर, शुक्रवार को भागलपुर के बरारी घाट पर परिजनों ने प्रीति का अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मृतका मूल रूप से नवगछिया थाना के कदवा बिंदटोली वार्ड एक के शैलेन्द्र महतो की पुत्री थी। परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.