सुपौल, फरवरी 20 -- सुपौल, आशीष श्रीवास्तव। जिले में वर्षों से संसाधन और आधारभूत संरचना के अभाव में संचालित हो रहे विभिन्न पंचायतों के डाकघरों को अब नव निर्मित पंचायत भवनों में शिफ्ट किया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक एवं बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जगी है। जिले में कुल 187 डाकघर संचालित हैं, जिसमें पंचायत स्तर पर सुपौल मुख्य डाकघर के अधीन 116 और मधेपुरा डाकघर के अधीन 56 डाकघर संचालित हैं। लेकिन पंचायत स्तर पर संचालित एक भी डाकघर का अपना स्वतंत्र भवन नहीं है। अधिकांश डाकघर पंचायत स्तर पर पोस्ट मास्टर के आवास या किराए के छोटे कमरों में संचालित हो रहे हैं।इसी स्थिति को देखते हुए विभाग ने भवन विहीन डाकघरों को पंचायत सरकार भवनों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक सुपौल डाकघर के अधीन आने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.