भागलपुर, मार्च 2 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरहा से पुलिस ने शनिवार की रात एक कांड में आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नरहा निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज था। जिसमें वह फरार चल रहा था। रविवार को उसे जेल भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...