सुपौल, जनवरी 12 -- सुपौल, एक संवाददाता। रोटरी क्लब सुपौल की ओर से शहर के एक निजी सभागार में शनिवार शाम चार्ट नाइट का आयोजन किया गया। इस क्रम में समाज के हर वर्ग के लिए नि:स्वार्थ सेवा, सहयोग और सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब सुपौल में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए अध्यक्ष सहित अन्य उत्साही सदस्यों को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में सुपौल नगर के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने रोटरी क्लब सुपौल के अध्यक्ष पद का दायित्व पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजाराम गुप्ता से ग्रहण किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। इससे पूर्व रोटरी के अध्यक्ष राघवेन्द्र झा राघव, सेक्रेटरी रवि जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजाराम गुप्ता, पूर्व सेक्रेटरी प्रशांत कुमार एवं अन्य कई गण...