भागलपुर, मई 5 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी में एनएच 27 पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक बाइक चालक छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया।बताया जाता है कि सरायगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शंकर कुमार बीरपुर में किसी परीक्षा में शामिल होने घर से एक बाइक से निकला था। इसी क्रम में धर्मपट्टी के पास चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.