सुपौल, नवम्बर 17 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। जिले में धान की कटनी शुरू हो गई है। धान कटनी के शुरु होने के साथ ही खेतों में पक कर तैयार धान की फसलें अब धीरे धीरे खलिहानों में पहुंचने लगी है। हालांकि धान कटनी कार्य में मजदूरों की कमी ने प्रभावित किया है। जिले में मजदूर की कमी से धान की कटनी में तेजी नहीं आ रही है। इससे तैयार होने के बावजूद खेत में ही धान की फसल खड़ी है। जिससे किसान परेशान हैं। यह स्थिति जिले के लगभग सभी प्रखंडों में हैं। इसका मुख्य कारण यह भी है, कि गांवों से अधिकांश मजदूर रोजी रोटी के लिए दूसरे राज्य जा रहे हैं। वहीं जो गांव में है, उनमें से कई शहर में दिहाड़ी पर मजदूरी करते हैं। शेष बचे मजदूर एक किसान के खेत का धान काटने के बाद ही दूसरे किसान का धान काटने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक तानेबाने में आयी कमी से भी किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.