सुपौल, नवम्बर 21 -- त्रिवेणीगंज , निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 में गुरुवार को एनएच-327ई पर पेट्रोल पंप के निकट दो मोटर साइकिलों की आमने -सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गम्भीर रूप से जख्मी युवक की पहचान दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र निवासी गणेश मंडल के 31 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। पप्पू कैप्टन कंपनी में कार्यरत हैं और सुपौल से मार्केट विजिट के सिलसिले में त्रिवेणीगंज आ रहे थे, तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। घायल युबक को लोगों ने तुरंत घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युबक की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पप्पू बाइक से पिपरा...