सुपौल, फरवरी 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कीर्तन भवन के पास दुकान चलाने वाले वार्ड 12 निवासी राजेश कुमार को स्मैक बेचते हुए रविवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 17 पुड़िया स्मैक, 53 पीस सिल्वर पेपर और 28 हजार 940 रुपये नगद बरामद किए हैं। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दुकान से लंबे समय से स्मैक की बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने योजना बनाकर छद्दम ग्राहक को दुकान पर भेजा। जैसे ही दुकानदार ने स्मैक की पुड़िया बेची, पहले से तैनात पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दुकान से नशे से जुड़ा सामान और बड़ी रकम मिली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बीते एक...