सुपौल, जनवरी 13 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की सुखानगर पंचायत स्थित जयनगरा गांव में दिनदहाड़े बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यपारी को बंदूक के बट से घायल कर करीब 40 हजार रुपये छीन लिये और फरार हो गये। पीड़ित व्यवसायी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक बदमाश को धर-दबोचा। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। इधर, घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने पकड़े हुए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जख्मी व्यापारी को इलाज के लिए सीएचसी प्रतापगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। इस बाबत सुरजापुर पंचायत के परसा बिरवाल गांव निवासी पीड़ित व्यापारी मो दिलशेर ने बताया कि बदमाशों ने मुझ से रुपये छीनने के लिए दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.