सुपौल, दिसम्बर 8 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने व मनमानी करने पर त्रिवेणीगंज के राजस्व पदाधिकारी राकेश कुमार को डीएम सावन कुमार कड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही उन्हें जिला स्थापना शाखा में योगदान का आदेश दिया है। जिला पदाधिकारी सावन कुमार की इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, त्रिवेणीगंज अंचल में ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामलों के निपटारे में हो रही देरी और लगातार मिल रहीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि जिला स्तर पर समीक्षा के बाद बीते 75 दिनों से अधिक समय से लंबित 58 ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामलों का निपटान अंचल प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है कि राज्यस्तरीय बैठक में भी इस संबंध में गंभीर टिप्पणियां की गई थीं...