भागलपुर, मार्च 31 -- त्रिवेणीगंज। आज शिक्षा के साथ सरकार खेलों को भी प्रोत्साहित कर रही है।कई पंचायतों में खेल।मैदान का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन मुख्यालय में खेल मैदान का अभाव आम लोगों को खलने लगा है। ए एल वाय कॉलेज में खेल मैदान तो है, लेकिन वहां रोज - रोज शैक्षणिक कार्य को लेकर खेल पर असर पड़ते रहता है। साइंस कॉलेज का खेल मैदान छोटा है।उधर ले देकर नगर परिषद के डपरखा स्थित मिडिल स्कूल का खेल मैदान जर्जर है। यहां बच्चे चाहकर भी नहीं खेल सकते है। यह प्रखंड मुख्यालय में है। पूर्व में यहां खेलों का आयोजन होता था, लेकिन पिछले कुछ सालों से छात्र कोई खेल नहीं खेल रहे हैं। नप क्षेत्र के नागरिकों ने डपरखा खेल मैदान में स्टेडियम बनाने की मांग सरकार से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.