सुपौल, अक्टूबर 5 -- वीरपुर, एक संवाददाता। हथिया नक्षत्र की हनक सीमा क्षेत्र में दिखने लगी है। तेज हवा के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगो को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि धान की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है तो सब्जी के लिए नुकसान की आशंका है। इधर, बारिश के कारण बीते दो दिनों से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं प्रखंड कृषि समन्वयक राजीव रंजन ने बताया कि धान की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद है। हालांकि हवा के कारण कई जगह धान खेतों में गिर गया है, लेकिन बारिश ने धान की फसल के लिए संजीवनी का काम किया है। हां, सब्जी के किसानों को इस बारिश से नुकसान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.