सुपौल, फरवरी 1 -- जदिया, निज संवाददाता। क्षेत्र के रघुनाथपुर-नंदना 42 नंबर सड़क मुख्य मार्ग में रघुनाथ पुर मस्जिद के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खेल रही दो सगी बहनों को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। इस हादसे में बड़ी बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जख्मी दोनों बहनें रघुनाथपुर वार्ड पांच निवासी मो इरफान की पुत्री हैं। बताया जाता है कि बड़ी बहन मरियम प्रवीण (4 वर्ष) तथा छोटी बहन आफरीन प्रवीण (2 वर्ष) की रघुनाथपुर में ननिहाल है। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने दोनों जख्मी बहनों को जदिया बाजार मुख्यालय स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मरियम प्रवीण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.