सुपौल, फरवरी 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सदर प्रखंड के बरुआरी स्थित तेजेन्द्र हाईस्कूल बरुआरी में सोमवार को 'डायरिया से डर नहीं' जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग ने पीएसआई और केनवे के सहयोग से किया। इसमें पोस्टर-पेंटिंग, निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई।विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को डायरिया की पहचान, ओआरएस घोल के उपयोग, 14 दिनों तक जिंक की खुराक, स्वच्छता और साफ पानी के महत्व की जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता में नौवीं की श्रुति श्रेया प्रथम, प्रियांशु कुमार झा द्वितीय और रीचा कुमारी तृतीय रहीं। पोस्टर-पेंटिंग में प्रेरणा कुमारी प्रथम, श्रुति श्रेया द्वितीय और पल्लवी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम बीरेंद्र यादव ...