भागलपुर, अप्रैल 20 -- राघोपुर, एक संवाददाता। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आगामी 22 से 27 अप्रैल तक 68वीं राष्ट्रीय यांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता (अंडर-17) का आयोजन होगा। बिहार के 10 खिलाड़ियों में तीन खिलाड़ियों का चयन सुपौल जिले का हुआ है, जो प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने के लिए रविवार को रवाना हुए हैं। जिला यांग-ता संघ के सचिव सह प्रशिक्षक सुष्मिता सिंह ने बताया कि जिले की प्रिया प्रेरण 48 केजी, काजल भारती (52 केजी), आलोक कुमार (65 केजी) का प्रतियगिता में चयन हुआ है। बताया कि इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों के कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर यांग-ता संघ के अध्यक्ष शुभम सिंह, उपाध्यक्ष नसीम अकरम, संयुक्त सचिव हरिशंकर खिरहरी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.