सुपौल, फरवरी 4 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय पंचायत वार्ड छह स्थित मदरसा अजबरूल उलूम में एक दिवसीय दस्तारबंदी व इसलाहे मुआशरा का आयोजन छह फरवरी को होगा। आयोजन की तैयारी को लेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे मदरसा परिसर में कमेटी के साथ अकीदतमंदों की बैठक हुई। मदरसा कमेटी के अध्यक्ष मास्टर अबूजर गफ्फारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, पंचायत समिति सदस्य मो. नुरुद्दीन व मो साबिर सहित मदरसा कमेटी के सदस्य व प्रबुद्धजन शामिल हुए। बैठक के दौरान कार्यक्रम की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की गई और संचालन कमेटी का गठन किया गया। मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन के नेतृत्व में गठित संचालन कमेटी में सदस्यों की अलग अलग जिम्मेवारी तय की गई। अध्यक्ष व मदरसा के प्रिंसीपल शादुल्ला रहमानी ने बताया कि तालीम को बढावा देने, समाज स...