सुपौल, फरवरी 3 -- सुपौल, एक संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का समापन हो गया। अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा राघव और विद्युत सहायक अभियंता मो शमशाद राजा ने बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मैदान पर अपना कौशल दिखाने वाले खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का फल मिला। वहीं प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में बच्चों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। अंडर 12 वर्ग में अस्मिता कुमारी (बालिका) और सुयश शंकर झा (बालक) ने बाजी मारी। वहीं अंडर 14 वर्ग में स्मृति रानी (बालिका) और मणिशंकर (बालक) शीर्ष स्थान पर रहे। जबकि अंडर 16 वर्ग में लाखो कुमारी (बालिका) और रियाज़ (बालक) ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब ज...