सुपौल, फरवरी 10 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। फाइलेरिया जैसी गंभीर और अपंगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से जिलेवासियों को बचाने के उद्देश्य से मंगलवार को एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। निर्मली प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल हरियाही में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम सावन कुमार ने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा स्वयं सेवन कर तथा बच्चों को दवा खिलाकर किया। इस मौके पर डीएम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए एमडीए कार्यक्रम के तहत दी जा रही दवाओं का सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी पात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.