भागलपुर, मार्च 31 -- त्रिवेणीगंज। गर्मी बढ़ने के साथ ही बच्चों में डायरिया होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। पाचन क्रिया सही से काम नहीं करने के कारण यह समस्या आती है। इसे अनदेखी करना जानलेवा भी हो सकता है। इसके लिए सर्तक रहने की जरूरत है। अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. बी एन पासवान ने बताया कि इन दिनों डायरिया की मरीजों में मामूली वृद्धि हुई है। लोगों को चाहिए कि दो-तीन दस्त होते ही तत्काल डॉक्टर से सलाह लेकर दवा लेना शुरू कर दें। शरीर में पानी की कमी नहीं हो, इसके लिए ओआरएस का घोल बनाकर लेते रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.