सुपौल, फरवरी 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को सुपौल में देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में ट्रेड यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। गांधी मैदान से दिन के 12 बजे जुलूस की शुरुआत हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता ऐक्टू सह खेग्रामस के जिला अध्यक्ष कॉमरेड जितेंद्र चौधरी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सह ऐक्टू जिला सचिव अरविंद कुमार शर्मा ने चार लेबर कोड को वापस लेने, श्रमिक अधिकारों की बहाली और निर्माण मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर 04 लेबर कोड लागू कर मोदी सरकार मजदूरों के अधिकारों को सीमित करना चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.