सुपौल, जनवरी 4 -- जदिया, निज संवाददाता। अररिया-सुपौल एनएच 327 ई मुख्य मार्ग में जेबीसी चौक के पास एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना थाना क्षेत्र के नंदना पंचायत में शनिवार देर शाम करीब सात बजे की है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस को सूचना मिलते ही उसे दबोच कर थाना लाया गया। उधर, घायल अवस्था में सड़क पर गिरे पड़े अधेड़ को भी जदिया पुलिस की टीम ने आनन-फानन में उठाकर तत्काल इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर एवं नर्स द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों की मानें तो घायल अधेड़ जदिया बाजार मुख्यालय से शनिवार की शाम को अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजरी बाजार स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जेबीसी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.