सुपौल, अगस्त 20 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। जैनधर्मावलम्बियों का आठ दिनों तक चलने वाला पर्युषण महापर्व बुधवार से प्रारंभ होगा। इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा प्रतापगंज के अध्यक्ष शंकर नौलखा ने बताया कि पर्युषण पर्व जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। जो आत्मा को शुद्ध करने और आत्म साक्षत्कार के लिए मनाया जाता है। यह भाद्रपद महीने में मनाया जाता है। श्वेतांबर जैन इसे आठ दिनों तक जबकि दिगम्बर जैन धर्मावलंबी इसे दस दिनों तक मनाते हैं। इस दौरान उपवास, ध्यान, स्वाध्यय और क्षमा याचना जैसे कार्य किये जाते हैं। पर्युषण पर्व का मुख्य उद्देश्य आत्मा को सभी शारीरिक और मानसिक अशुद्धियों से शुद्ध करना है। पर्युषण पर्व के दौरान जैन समुदाय के लोग अपने पापों को स्वीकार करते हैं और दुसरों से क्षमा मांगते हैं। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.