सुपौल, नवम्बर 1 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के निर्देश पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचन्द्र प्रसाद और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजाल आलम ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में न्यायिक पदाधिकारियों ने पुरूष बंदी वार्ड, महिला वार्ड, बुजुर्ग वार्ड, अस्पताल वार्ड, पुस्ताकलय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने कई बंदियों से पूछताछ कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने जेल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष जताया। इसके बाद जेल परिसर की साफ-सफाई का मुआयना किया। मुआयाना के बाद जेलर को परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। न्यायिक पदाधिकारियों ने बंदी पाठशाला भी घूमे और वहां की व्यवस्था देख संतुष्ट थे। निरीक्षण के दौरान श्री सु...