सुपौल, फरवरी 11 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जेपी चौक स्थित एनएच-27 पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार सड़क पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक दूर जा गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की पहचान सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे जल-नल पानी टंकी विभाग में कार्यरत हैं। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमित ...