सुपौल, दिसम्बर 1 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। जिले में नए साल के फरवरी माह में होने वाली इंटर व मैट्रिक परीक्षा की विभागीय और प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। इसको लेकर बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थी की संख्या जारी कर दी गई है। इस संबंध में डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी कदाचार मुक्त में परीक्षा लेने की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि जिले में मैट्रिक की परीक्षा के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इंटर की परीक्षा 38 केंद्रों पर ली जाएगी। मैट्रिक की परीक्षा में 33401 परीक्षार्थी शामिल होगें, जबकि इंटर की परीक्षा में 26568 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीपीओ ने बताया कि बिहार शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा की तय तिथि के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह...