भागलपुर, जनवरी 18 -- सुपौल। जिले में पछुआ हवा चलने से दिनोंदिन ठंड की कनकनी बढ़ती जा रही है। आलम यह है तापमान 11 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। विभिन्न सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंड के कारण दिनचर्या बिगड़ गई है। पछुआ हवा चलने से ठंड की कनकनी बढ़ गई है। सुबह 10 बजे तक कोहरा लगा रहा। जिस कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। इधर, अस्पतालों में ठंड बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। रेफरल अस्पताल प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। डॉक्टर लोगों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार ने बताया कि 21 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं द...