सुपौल, जनवरी 28 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। दो फरवरी से आयोजित इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। इसके तहत जिलेभर में 38 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सुपौल अनुमंडल में 23 केंद्र हैं। इनमें 17 केंद्र सिर्फ छात्रों के लिए तो छह केंद्र छात्राओं के लिए बनाए गए हैं। वीरपुर में कुल सात केंद्र हैं और सभी छात्रों के लिए ही हैं। वहीं त्रिवेणीगंज में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें छात्राएं परीक्षा देंगी। इसके अलावा निर्मली अनुमंडल में परीक्षा के लिए बनाए गए कुल तीन केंद्रों पर छात्राएं ही शामिल होंगी। गौरतलब है कि इस बार जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 23485 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 11628 छात्र तो 11887 छात्राएं हैं। इधर, जिले के सभी चार अनुमंडलों में बनाए गए परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.