सुपौल, फरवरी 20 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एवं हॉस्टल की इमारत बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। रख-रखाव के अभाव में भवन का प्लास्टर जगह-जगह से झड़ रहा है और बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यहां रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 80 छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है कि इस भवन का शिलान्यास वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से किया था। परिसर में 120 सीटें स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 80 छात्राएं अध्ययनरत एवं आवासित हैं। कोरोना काल के दौरान इस भवन को अस्थायी रूप से अनुमंडलीय अस्पताल को सौंप दिया गया था। अस्पताल की नई इमारत बनने के बाद भवन को पुन: प्रशिक्षण केंद्र के लिए खाली कराया गया। वर्तमान में प्रशिक्षण केंद्र केवल प्राचार्य के भरोसे स...