सुपौल, दिसम्बर 3 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। छातापुर के संकल्प स्कूल में बुधवार को स्कूल प्रांगण में समारोह आयोजित कर भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनके जयंती पर याद किया गया। स्कूली शिक्षक शिक्षिका के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जबकि शिक्षकों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं आदर्श प्राथमिक विद्यालय, केवला में बुधवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती अत्यंत श्रद्धा, गौरव और उत्साह के साथ दिन के तीन बजे मनाई गई। कार्यक्रम का शुरुआत में सभी शिक्षकों द्वारा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित की गई।शिक्षक नरेश कुमार निराला ने कहा कि डॉ. राजेन्द...