भागलपुर, मार्च 17 -- जदिया निज संवाददाता सुपौल -मधेपुरा जिला सीमा पर जदिया पंचायत के वार्ड 20 में सोमवार की दोपहर ढाई बजे के करीब हुई आगजनी की घटना में दर्जनों घर जल कर खाक हो गए। बिजली की शार्ट सर्किट से हुई आगजनी में करीबन दस लाख से भी ज्यादा कीमत के घर एवं घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गए। बताया जाता है कि अचानक आग ने जैसे ही अपना रुख अख्तियार किया पछिया हवा के झोंकों ने उसे रौद्र रूप में पहुंचा दिया। आगजनी की घटना जैसे ही शुरू हुई टोले में अफरातफरी मच गई लोग अपने अपने आशियाने को बचाने में बेवश नजर आए।बाद में सूचना पर त्रिवेणीगंज अनुमंडल से पहुंची दमकल की टीम को उस वक्त ग्रामीणों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा जब दमकल पहुंच ने के बाद उसमें वाटर पंप की खराबी के कारण बेवशों को काम नहीं आयी।बाद में घंटों बाद मुरलीगंज और त्रिवेणीगंज से पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.