सुपौल, नवम्बर 20 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। अब जिले के छोटे और सीमांत किसानों को किराए पर आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसको लेकर जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना एवं जिलास्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक हुई। इस क्रम में योजना के तहत कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना तथा सामान्य यंत्रों के किसानों का ऑनलाइन आवेदन का लॉटरी के माध्यम से परमिट निर्गत हुआ। मौके पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने निर्गत परमिट को 24 घंटे के अंदर संबंधित किसानों को दिये जाने का निर्देश दिया। साथ ही योजना की उपलब्धि ससमय प्राप्त करने को भी कहा गया। दरअसल, योजना के तहत कस्टम हायरिंग केंद्र के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को किराए पर ट्रैक्टर, रोटावेटर, थ्रेशर और स्प्रेयर आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.