सुपौल, जनवरी 4 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। शहर के बंशी रोड स्थित एक वेयर हाउस में रविवार को व्यापार संघ की ओर से नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता व्यापार संघ के अध्यक्ष भूमनेश्वरी साह ने की। इस अवसर पर व्यापार, राजनीति, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां हैं। खासकर छोटे व्यापारियों के पास पर्याप्त पूंजी का अभाव है, जिससे उनके व्यवसाय के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें या तो ऋण नहीं मिल पाता या फिर ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेना पड़ता है। वक्ताओं ने बढ़ते अपराध और छिनतई की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.