सुपौल, जनवरी 15 -- सुपौल, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला केंद्र सुपौल की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी से 14 जनवरी तक बीएसएस कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्रम में समापन अवसर पर फाइनल मैच में छोटू इलेवन सुपौल बनाम संदीप इलेवन भारत सेवक समाज महाविद्यालय के बीच खेला गया। इसमें छोटू इलेवन सुपौल ने जीत हासिल की। समापन सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश काशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सागर सत्या, प्रदेश मंत्री शिवजी कुमार, जिला संयोजक राजेश गुप्ता, नगर मंत्री आलोक कुमार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.