सुपौल, फरवरी 25 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की महेशुआ पंचायत के रहठा वार्ड पांच में बीते रविवार रात हुई छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के नाना शिवचंद्र मंडल के आवेदन पर पुलिस ने 19 नामजद आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। दर्ज केस में कहा गया है कि उनकी 17 वर्षीय नातिन रविवार रात करीब आठ बजे पड़ोस में आयोजित हल्दी रस्म में गई थी। इसी दौरान नामजद आरोपियों ने उसे चापाकल पर पानी पीने के समय अगवा कर लिया और पूर्व दिशा स्थित बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। दर्ज केस में कहा गया है कि साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जब मृतका की नानी जानकी देवी आरोपियों के परिजनों से इस स...